Bharat varta desk:

झारखंड की राजधानी रांची में 3 जनवरी को सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि सीएम हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे. विधायकों ने उनके नेतृत्व के प्रति एकजुटता व्यक्त की है. सभी विधायकों का यही मानना है कि ईडी जैसी एजेंसियों के जरिए सरकार को अस्थिर करने की साजिश का जमकर मुकाबला किया जाएगा. यह फैसला उस समय किया गया है जब ईडी ने मुख्यमंत्री को विभिन्न घोटालों के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए उन्हें सातवीं बार समन किया है मगर मुख्यमंत्री नहीं गए। एक दिन पहले यानी 2 जनवरी को उन्होंने ईडी कार्यालय को यह जवाब भिजवाया कि उनके खिलाफ हो रही जांच अवैध है. इस बीच यह भी चर्चा होने लगी थी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. आज की बैठक में सभी अटकलों को खारिज कर दिया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago