बड़ी खबर

32 साल पुराने मामले में गिरफ्तार पप्पू यादव मधेपुरा जेल में रहेंगे


पटना,भारत वार्ता संवाददाता
जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी 32 साल पुराने मामले में हुई है. यह मामला मधेपुरा जिले का है जहां की पुलिस पटना के गांधी मैदान थाना पहुंची और पप्पू यादव को मधेपुरा ले जा रही है. उन्हें मधेपुरा जेल में रखा जाएगा.

क्या है मामला
पप्पू यादव पर मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना में 1989 में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था.इस मामले में 22 मार्च को कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था. लेकिन वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाए थे. ऐसे में कोर्ट की अवमानना के आधार पर मधेपुरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

छपरा सांसद का पोल खोल महंगा पड़ा
दरअसल छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी के द्वारा छिपाकर रखे गए एंबुलेंस का मामला उजागर करने के बाद पप्पू यादव सरकार के निशाने पर आ गए थे. इसके पहले उन्होंने कोरोना काल में मरीजों की न केवल जमकर सेवा की बल्कि सरकार की कमियों का भी लगातार पर्दाफाश किया. वह एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रहे थे. सरकार किस कदर अस्पतालों में मरीजों को सुविधा देने में लगातार विफल रही है इसका पप्पू यादव ने जिस तरह से पोल खोलने का काम किया उसको लेकर वह सरकार की आंखों में चढ़ गए थे.

शहाबुद्दीन की तरह किए जाने की आशंका जताई
पप्पू यादव, उनकी पत्नी रंजीता रंजन और उनके समर्थकों का आरोप है कि पप्पू यादव का हाल शहाबुद्दीन की तरह ना हो जएजे. उन लोगोंं ने कहा है कि पप्पू यादव अभी कॉलोनी निगेटिव है. उन्हें कोरोना पॉजिटिव करके कहीं कोई खतरा नहीं कर दिया जाए.

खाना-पीना छोड़ने का ऐलान

पप्पू यादव ने यह ऐलान किया है कि वे अब खाना -पीना छोड़ देंगे. उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि मुझे पता चला है कि बिहार सरकार ने उनके लोगों द्वारा अस्पतालों में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन पर रोक लगा दिया है. ऐसे में जब मरीज भूखे रहेंगे तो वह खाना पानी कैसे करेंगे ? इसलिए उन्होंने भोजन पानी- त्याग करने का निर्णय लिया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago