
Bharat Varta Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर होंगे, जहां वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दौरे के दौरान पीएम मोदी गांधीनगर, बनासकांठा, जामनगर और दाहोद में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदानोम घेब्रेयसस की भी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा सोमवार से शुरू होगी।
इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजकोट के जिलाधिकारी अरुण महेश बाबू ने रविवार को कहा कि घेब्रेयसस 18 अप्रैल को राजकोट पहुंचेंगे, जहां वह रात में ठहरेंगे।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को डब्ल्यूएचओ महासचिव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जामनगर में डब्ल्यूएचओ-वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र (जीसीटीएम) के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि घेब्रेयसस बुधवार को गांधीनगर में रहेंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
वहीं, राजकोट के महापौर प्रदीप देव ने कहा कि मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी सोमवार को राजकोट पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ के सम्मान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More