बड़ी खबर

27 करोड़ की घड़ियों का खेल

Bharat varta desk: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तस्करी कर लाई गई जिन 7 घड़ियों को कल बरामद किया उनकी कुल कीमत 28 करोड़ 70 लाख से अधिक की है। इनमें से सबसे महंगी घड़ी 27 करोड़ 9 लाख की है। यह घड़ी डायमंड जड़ित है और यह जैकब कंपनी की बताई जा रही है। दुबई से इन घड़ियों को लेकर आ रहे तस्कर से कस्टम विभाग और सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो के लोग पूछताछ कर रहे हैं। घड़ी तस्करी का खेल काफी दिनों से चल रहा था। इन घड़ियों को गुजरात के एक कारोबारी को देने के लिए लाया गया था जो दिल्ली के एक होटल में खात हुआ था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि बाहर से सोना ,विदेशी करेंसी और दूसरे महंगे समान बड़ी मात्रा में तरह- तरह के उपायों के जरिए भारत में लाए जा रहे हैं। ऐसे सामान समय-समय पर पकड़े गए हैं। घड़ी तस्करी के मामले में भी कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है जिनके जरिए आईबी की टीम अन्य तस्करों तक पहुंचने की कोशिश में है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 hour ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

17 hours ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

24 hours ago

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

4 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

5 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

6 days ago