
पटना भारत वार्ता संवाददाता
विधानसभा की घटना और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है. तेजस्वी ने आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर यह आरोप लगाया कि विधानसभा में बंदूक की नोक पर सरकार ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल पास करवाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को बुलाकर विधायकों के साथ बुरी तरह मारपीट कराई है. उसकी बेज्जती कराई है. पुलिस बिल की मनमानी का पहला प्रयोग विधानसभा में ही किया गया है.उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर के बाहर धरना देने की परंपरा रही है. कर्पूरी ठाकुर ने भी ऐसा धरना दिया था. तेजस्वी ने कहां की इस दुखद घटना के लिए दोषियों पर कार्रवाई करने और माफी मांगने की जगह नितेश कुमार अफसरों को क्लीन चिट दे रहे हैं. तेजस्वी ने ऐलान किया कि इस घटना के विरोध में 26 मार्च को बिहार बंद किया जाएगा. इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More