
Oplus_131072
Bharat varta Desk
सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में ईस्ट-कोस्ट रेलवे में वाल्टेयर डिवीजन, विशाखापटनम के एक डीआरएम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुंबई और पुणे वाली कंपनियों के मालिक हैं। जिनके उपर रेलवे ने 3 करोड़ 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। पेनल्टी की इसी रकम को कम करने के लिए डीआरएम और इनके बीच कथित रूप से 25 लाख रुपये की डील हुई थी। जिसके लेन-देन के वक्त सीबीआई ने इन्हें पकड़ लिया। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वाल्टेयर डिवीजन, विशाखापटनम में तैनात रेलवे के डीआरएम 1991 बैच के IRSME सौरभ प्रसाद, मुंबई आधारित प्राइवेट कंपनी के प्रोपराइटर सनील राठौड़ और पुणे आधारित दूसरी प्राइवेट कंपनी के आनंद भगत शामिल हैं। सीबीआई ने बताया कि आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी भी की गई। जहां से 87 लाख रुपये से अधिक नकद, 72 लाख रुपये की नकदी और अन्य चीजें बरामद की गई।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More