
Bharat varta desk
सीआरपीएफ के commandent चेतन चीता हरियाणा के झज्जर स्थित एम्स में भर्ती हैं. उनका कोरोना धीरे-धीरे सुधार की ओर जा रहा है. हालांकि अभी भी वे वेंटिलेटर पर हैं. डॉक्टर उनको बचाने में लगे हुए हैं. उनके स्वास्थ्य पर सबकी नजर है. नजर हो भी क्यों नहीं? लोगों को इस बात की उत्सुकता है कि 25 गोलियां खाकर भी 3 आतंकियों को मौत की घाट उतारने वाले चेतन चीता क्या कोरोना की जंग भी जीत जाएंगे? बता दें कि जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की 14 फरवरी 2017 को आतंकियों से मुठभेड़ हो गई थी. इस ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए चेतन चीता ने जैसी बहादुरी दिखाई थी कि उसकी आज भी चर्चा होती है. आतंकियों ने उन पर गोली की बौछार कर दी थी. इस घटना में उनकी एक आंख चली गई मगर उन्होंने न केवल तीन आतंकियों को मार गिराया बल्कि उन्हें भागने को भी मजबूर किया. इसके लिए चेतन चिता को भारत सरकार ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More