
Bharat varta desk:
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है.
केंद्र सरकार ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है.
राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी. बता दें कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें.
मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से फीडबैक लिया है. मंत्रियों से दीवाली जैसा उत्सव मनाने के लिए कहा गया है. उनसे कहा गया है कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में ही दीपक प्रज्ज्वलन करें और गरीबों को खाना खिलाएं. यह बात भी कही गई है कि 22 जनवरी के बाद अपने संसदीय क्षेत्रों के लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करें.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More