बड़ी खबर

21 जून से राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी केंद्र, दिवाली तक गरीबों को मुफ्त राशन

भारत वार्ता डेस्क : कोरोना संकट के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना ने भारत को घेर लिया था, लेकिन हमारे वैज्ञानिकों ने एक साल में दो वैक्सीन बनाई और आज देश में टीकाकरण जारी है. 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 वर्ष की उम्र के ऊपर के सभी नागरिकों को भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी. 75 फीसदी वैक्सीन कंपनियों से खरीदकर राज्यों को केंद्र सरकार मुहैया कराएगी. देश के सभी राज्यों को केंद्र मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी. सभी देशवासियों को भारत सरकार मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी.

पीएम ने कहा कि विजेता आपदा आने पर उससे परेशान होकर हार नहीं मानते हैं बल्कि उद्यम करते हैं, परिश्रम करते हैं और उसपर जीत हासिल करते हैं. कोरोना से लड़ाई में देशवासी आपसी सहयोग और दिन रात मेहनत करके तय की है. आने वाले रास्ता भी सहयोग से मजबूत होगा. हम वैक्सीन प्राप्त करने की गति बढ़ाएंगे और वैक्सीनेशन अभियान को और गति देंगे. भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार आज भी दुनिया में बहुत तेज है. अनेक विकसित देशों से तेज हैं. कोविन प्लेटफॉर्म की दुनिया में चर्चा हो रही है. हमारे बच्चों को लेकर चिंता जताई गई है. इस दिशा में दो वैक्सीन का ट्रायल तेजी से चल रहा है. इसके अलावा देश में एक नेजल वैक्सीन पर रिसर्ज जारी है. इसे सीरिंज से न देकर नाक में स्प्रे किया जाएगा. देश को अगर निकट भविष्य में इसमें सफलता मिलती है. इससे देश की वैक्सीन वाली स्थिति में और तेजी आएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले वर्ष जब कोरोना के कारण लॉकडाउन लगाना पड़ा था. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को 8 महीने तक भारत सरकार ने मुफ्त राशन की व्यवस्था की थी. मई-जून तक विस्तार किया गया था. पीएम गरीब योजना को अब दीपावाली तक आगे बढ़ाने का फैसला किया जाएगा. नवंबर तक भारत सरकार 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा. इस प्रयास का मकसद है कि मेरे किसी भी भाई बहन को भूखा न सोना पड़े.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

5 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

6 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

6 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago