सांसद भतीजे और उनकी पत्नी को ईडी की नोटिस मिलने पर भड़की ममता बनर्जी, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को ईडी की नोटिस मिलने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। ईडी ने सांसद की पत्नी रुजिरा बनर्जी को भी नोटिस जारी करते हुए 1 सितंबर को पेश होने को कहा है। वहीं सांसद को 6 सितंबर को ईडी के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया है। इसके बाद से पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। शनिवार को टीएमसी छात्र संगठन के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को ललकारा। उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आप हमारे पीछे ईडी को क्यों लगाते हो? लड़ना है तो राजनीतिक लड़ाई लड़ो। हम आपके खिलाफ एक-एक लड़ाई लड़ेंगे। हम गुजरात के इतिहास को जानते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago