
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के असंतुष्ट नेताओं के समूह ‘G-23’ पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि स्थाई पार्टी अध्यक्ष के रूप में मैं पूरी तरह सक्रिय रही हूं। नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख आज तय हो जाएंगी। मुझसे सीधी बात करिए, मीडिया के जरिए बात करने की जरूरत नहीं है।
बैठक में किसान आंदोलन, मंहगाई, कश्मीर में अल्पसंख्यकों की हत्याओं जैसे मुद्दे उठा कर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए मोदी सरकार की इकलौती नीति है.. बेचो.. बेचो.. बेचो.. !
कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक कुल 52 नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक के बीच में खबर लीक ना हो इसलिए सभी नेताओं के फोन जमा करवा लिए गए। ‘टीम राहुल’ के कई नेता #YeDilMangeRahul के साथ ट्वीट कर रहे हैं। कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक के बीच ट्विटर पर #YehDilMangeRahul ट्रेंड कर रहा है।
बैतक के बाद कांग्रेस संगठन चुनाव की तारीख का ऐलान हुआ। 1नवम्बर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 2022 के अक्टूबर में कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिलेगा।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More