
Bharat varta desk: 20 दिनों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के साथ आज पटना पहुंचे। इसके साथ राजद की हलचल बढ़ गई है। एमएलसी चुनाव से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर सरगर्मी है। सूत्रों के अनुसार 10 फरवरी को पटना में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी बैठक बुलाई गई है। बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी किए जाने की भी चर्चा हो रही है। वर्तमान में लालू अस्वस्थ चल रहे हैं। ऐसे में संगठन के नेतृत्व की जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष को सौंपने की दिशा में मंथन चल रहा है। हालांकि लालू के बड़े बेटे और राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा है कि अभी तो लालू जी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं हीं। उन्होंने पत्रकारों के सवाल क्या तेजस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे के जवाब में यह बातें कहीं।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More