
Bharat varta desk:
1988 बैच के हरियाणा कैडर आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। श्री यादव संजय चंदर का स्थान लेंगे जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे।आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आरपीएफ के महानिदेशक के पद पर यादव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 जुलाई, 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बने रहेंगे। मनोज यादव हरियाणा के पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। वे अलीगढ़ के अकबराबाद क्षेत्र के गांव टुआमई के रहने वाले हैं।
नए आरपीएफ डीजी मनोज यादव के बेटे आदित्य विक्रम यादव असम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। 2018 में यूपीएससी परीक्षा में आदित्य ने 72वीं रैंक हासिल की थी।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More