पॉलिटिक्स

बेंगलुरु के बाद विपक्षी एकता की बैठक होगी मुंबई में, प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले ही निकल गए नीतीश, लालू और तेजस्वी

Bharat varta desk:

विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक मंगलवार को बेंगलुरु में संपन्न हुई। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए हैं। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया है। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है।
बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह ऐलान किया है। विपक्ष के नेता के नाम के सवाल पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 11 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जायेगी। समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा मुंबई में की जाएगी। ये समिति नेता का नाम तय करेगी। विपक्ष की अगली बैठक मुंबई में होगी। बैठक के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई लेकिन उसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं दिखे। बताया गया कि वह पहले ही निकल गए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago