राज्य विशेष

1932 के खतियान के आधार स्थानीय नीति लागू करो, आदिवासियों ने निकाली जनाक्रोश रैली


Bharat varta desk-
आज झारखंड में रांची समेत कई जिलों में 1932 का खतियान लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर आदिवासियों ने जनाक्रोश रैली का आयोजन किया।
साहिबगंज महाविद्यालय के प्रांगण से आदिवासी समाज के लोगों ने जनाक्रोश महारैली निकाली जो गांधी चौक पहुंचकर फिर वहां से मुख्य सड़क होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा। उपायुक्त साहेबगंज को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। उसके बाद एक सभा हुई जिसमें
झारखंड सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। ज्ञापन में निम्नलिखित मांग की गई है-

  1. अंतिम सर्वे ऑफ रिकॉर्ड 1932 खतियान पर आधारित स्थानीय नीति लागू करना
  2. पांचवी अनुसूची लागू करना
  3. पारम्परिक ग्राम प्रधान मोड़े होड़ को पूर्ण अधिकार देना
  4. संथाली भाषा को राज्य का प्रथम राजभाषा घोषित करना
  5. आदिवासियों का जमीन अधिग्रहण बंद करना
  6. मैट्रिक एवं इंटर का झारखंड राज्य से उत्तीर्णता की अनिवार्यता को समाप्त करना
  7. बैकलॉग रिक्त सीटों में मूलवासी आदिवासियों को ही बहाल करना
  8. उद्योग नीति विस्थापन नीति में झारखंड मूल निवासियों को 100% आरक्षण देना आदि

इनपुट -प्रो. सुबोध झा

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

1 day ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago