
रांची संवाददाता: भाजपा विधायक दल के नेता मरांडी 16 जनवरी से बाबूलाल 22 जनवरी तक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों का सांगठनिक प्रवास करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि मरांडी 16 जनवरी को बोकारो, 17 को धनबाद महानगर, 18 को धनबाद ग्रामीण, 19 को गिरिडीह, 20 को कोडरमा, 21 को हजारीबाग एवं 22 जनवरी को रामगढ़ में विभिन्न बैठकों एवं सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बोकारो जिला में बाबूलाल मरांडी अनुसूचित जनजाति सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। धनबाद में अनुसूचित जाति सम्मेलन, धनबाद ग्रामीण में अनुसूचित जाति सम्मेलन जाति सम्मेलन हजारीबाग में अनुसूचित जाति सम्मेलन और रामगढ़ में भी अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बाबूलाल मरांडी सभी जिलों में प्रेसवार्ता को भी संबोधित करेंगे। साथ ही प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सांगठनिक एवं राजनीतिक विषयों, राज्य की स्थिति पर चर्चा करेंगे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More