
रांची संवाददाता: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दस महीने के बाद फिर से एक बार सदस्यता अभियान की शुरूआत की जा रही है । प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव 12 जनवरी को रामगढ़ में सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव के पहले राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों में रांची, बोकारो, चाईबासा, गुमला, चतरा व देवघर में कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी थी, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के खतरों के कारण सदस्यता अभियान को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर से सदस्यता अभियान की शुरूआत की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष चले अभियान के दौरान 5.5 लाख सदस्य बनाया गया था और अब इस बार 15 लाख सदस्य बनाने की योजना है। पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More