
भागलपुर संवाददाता: पढ़ाई शुरू होने के 3 साल बाद सोमवार को ट्रिपल आईटी भवन का शिलान्यास केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया.
122 करोड़ की लागत से बनने वाला यह भवन बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में बनेगा. फिलहाल इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में ही ट्रिपल आईटी की पढ़ाई हो रही है. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि तय समय में भवन बनकर तैयार हो जाएगा. यह 2500 वर्ग फीट में बनेगा जिसमें आधुनिक क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी हॉल और हॉस्टल होंगे.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, भारत सरकार के शिक्षा सचिव अमित खरे, राज्य के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर संजय चौधरी, ट्रिपल आईटी निदेशक प्रोफेसर अरविंद चौबे समेत कई बुद्धिजीवी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More