
Bharat varta desk:
बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता स्वर्गीय सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश अब जदयू का झंडा थामेंगे। 12 दिसंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहेंगे। शुभानंद मुकेश के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शंभू सिंह पटेल समेत कई और कांग्रेसी भी जदयू में शामिल होंगे। सदानंद सिंह ने भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा से 9 बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और कई बार मंत्री भी रह चुके थे। हालांकि पिछला विधानसभा चुनाव उनकी जगह उनके बेटे सुभानंद लड़े थे मगन भाजपा उम्मीदवार के हाथों वे बुरी तरह हार गए। सदानंद सिंह की कांग्रेस में रहते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से काफी नजदीकी रहे। कई बार जनता दल यू में उनके जाने की अटकलें लगी थीं। उनके जीवित रहते ही उनके बेटे के जदयू के टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चा हुई मगर बात नहीं बन पाई थी।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More