
पटना संवाददाता: परिवहन विभाग के एक समारोह में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पटना से मुजफ्फरपुर और राजगीर के लिए बसें चली . आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाद भवन से इन बसों को रवाना किया . एक बस पर चढ़कर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचे.इस मौके पर उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण के लिहाज से काफी उपयोगी हैं. यह काफी आरामदायक भी हैं . वर्ष 2019 से इलेक्ट्रिक कार पर चल रहे हैं . बताया गया कि मार्च के अंत तक करीब 25 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी .इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवीदेवी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ,परिवहन मंत्री शीला कुमारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.
बसों की खासियत
यह बसें आधुनिक सुविधा वाली और वातानुकूलित हैं. इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. कुछ बसें 45 सीटों वाली और कुछ 37 सीटों वाली है . इलेक्ट्रिक बसों के लिए परिवहन परिसर फुलवारी शरीफ में कुल 1200 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं. प्रतिदिन चार्ज होने के बाद रात में बसें यहीं से खुलें गी.
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More