बड़ी खबर

109 साल का हुआ बिहार , नीतीश बोले- नई पीढ़ी जाने बिहार का गौरवशाली इतिहास


पटना, भारत वार्ता संवादाता: आज अपना राज्य बिहार 109 साल का हो गया. बिहार दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से वर्चुअल संवाद में कहा कि बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है. नई पीढ़ी को गौरव गाथा के बारे बारे में बारे में में जानकारी दिए जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ज्ञान की धरती रही है. यहां के लोगों को एक बार फिर ज्ञान और जानकारियों से लैस करना बिहार दिवस का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि सभी तरह के सरकारी कार्यक्रमों में बिहार गीत -भारत के कंठहार, तुमको शत-शत वंदन बिहार’…जरूर बजाई जाए . इसे सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने राज्य के सभी डीएम और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार के कामकाज की चर्चा करते हुए कहा कि जल, जीवन ,हरियाली सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इस पर लगातार अभियान चलाकर काम होना चाहिए. इस योजना पर सरकार ने 2022 तक 24 हजार करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा है. बिहार दिवस समारोह की शुरुआत वर्ष 2008 में श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में उत्सव के रूप में की गई थी. बता दें कि 22 मार्च 1912 को बिहार राज्य स्वतंत्र अस्तित्व में आया था. बिहार दिवस समारोह को उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद. रेनू देवी शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने भी संबोधित किया.

Anupam

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

14 minutes ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 hour ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

15 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

16 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago