
रांची भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति विस्फोटक होती जा रही है. पिछले 24 घंटे में 12 सौ से अधिक नए मरीज सामने आए हैं वही 7 लोगों की मौत हो गई है. संक्रमण रोकने के लिए गुरुवार 8 अप्रैल से 30 अप्रैल तक धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. राजधानी रांची समेत सभी 24 जिलों में यह प्रभावी रहेगा.इसका लक्ष्य है सड़क पर भीड़ भाड़ रोकी जाए. आज से रात 8 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू लगेगा .यह सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा. इस दौरान आपात स्थिति को छोड़कर घरों से निकलने से मना किया गया है. तमाम दुकानें, बाजार और प्रतिष्ठानों को रात 8 बजे के बाद बंद कर देने को कहा गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके लोगों से अपील की है कि वह कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी की गाइडलाइन का पालन करें.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More