
पटना, भारत वार्ता संवादाता: बिहार के अरवल जिले के कुर्था पुलिस थाने को भारत सरकार ने वर्ष, 2020 के लिए बिहार का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया है . पिछले दिनों गृह मंत्रालय की एक टीम ने बिहार के विभिन्न थानों का सर्वे किया था. इस दौरान पुलिस कर्मियों का व्यवहार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों का रिस्पांस, जनता में उनकी छवि, थाने की स्थिति, साफ सफाई , महिला पुलिसकर्मियों के लिए शौचालय, बैरक की स्थिति का जायजा लिया था, और ढेर सारे बिंदुओं पर फीडबैक लेने के बाद गृह मंत्रालय ने कुर्था थाना को बिहार का सर्वश्रेष्ठ थाना माना है.जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय की टीम ने पटना का गांधी मैदान थाना, धनरूआ थाना, पूर्णिया का सदर थाना, नालंदा थाना का भी सर्वे किया था. यहां बता दें कि वर्ष 2019 में बिहार के राजगीर थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना माना गया था.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More