
मुकेश अंबानी के ड्राइवर की पगार दो लाख महीना, कड़ी परीक्षा के बाद मिलती नौकरी
भारत वार्ता डेस्क: देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की शान शौकत निराली है.मुकेश अंबानी और उनका परिवार मुंबई के एंटीलिया में रहते है.यह दुनिया के सबसे आलीशान और महंगे घरों में से एक है जिसकी देखभाल में करीब 600 से अधिक कर्मचारी लगे हैं. मुकेश अंबानी के पास अपने हेलीकॉप्टर के अलावे 500 से अधिक लग्जरी गाड़ियां हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मुकेश गाड़ियों पर बैठते हैं उन्हें चलाने वाले ड्राइवरों की पगार ₹2 लाख से अधिक है. लेकिन उनका ड्राइवर बनने के लिए कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ता है. अंबानी की गाड़ियों का ड्राइवर बहाल करने के लिए अलग-अलग कंपनियों को ठेका दिया जाता है जो विज्ञापन निकालकर ड्राइवर नियुक्त करती हैं. ड्राइवर को सभी तरह की गाड़ियां चलाने की क्षमता होती है. अंबानी परिवार का ड्राइवर बनने के लिए कई तरह की परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है. उनकी मनोवैज्ञानिक परीक्षा भी होती है. कंपनियां महाल करने के बाद उन्हें लंबी ट्रेनिंग भी देती है. उसके बाद ड्राइवरों को अंबानी के यहां भेजा जाता है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More