राज्य विशेष

अब सीमा चलेगी भी और पढ़ेगी भी, मंत्री अशोक चौधरी ने बढ़ाया मदद का हाथ

Bharat Varta Desk : बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर गांव के खीरन मांझी की पुत्री सीमा सड़क हादसे में अपना एक पैर गवां चुकी है, किंतु पढ़ाई के प्रति उसकी उत्कंठा अत्यंत प्रेरणदायी है। 10 वर्ष की सीमा अपने घर से स्कूल के बीच की लगभग एक किलोमीटर की दूरी पगडंडियों पर एक पैर के सहारे ही कूदते हुए तय कर प्रतिदिन पढ़ने जाती है। 2 साल पहले सड़क हादसे ने उसके पैर छीने लेकिन हौसला नहीं। वह अपने एक पैर से चलकर खुद स्कूल पहुंचती है और आगे चलकर शिक्षक बनकर लोगों को शिक्षित करना चाहती है।

वीडियो वायरल होने पर मंत्री अशोक चौधरी ने दिया मदद का भरोसा

दिव्यांग लड़की सीमा का एक पैर के सहारे स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने मदद के लिए पहल है। मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने ट्विटर पर लिखा है –
“अब सीमा चलेगी भी और पढ़ेगी भी।
जमुई जिलान्तर्गत खैरा प्रखंड के फतेहपुर गांव की रहने वाली मेधावी बच्ची सीमा के समुचित इलाज की जिम्मेदारी अब “महावीर चौधरी ट्रस्ट” उठाएगा।
ये मामला मंत्री सुमित चौधरी के विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है। जिसकी जानकारी स्थानीय डीएम को भी दे दी गई है। शीघ्र-अतिशीघ्र बिटिया को पटना लाया जाएगा जहां कृत्रिम पैर के प्रत्यर्पण के बाद बिटिया अपने दोनों पैरों से चल पाएगी एवं शिक्षित व विकसित बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएगी।”

वहीं, मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बताया कि सीमा की पढ़ाई और उनकी कठिनाई के बारे में आज जमुई जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी और जमुई डीएम से बात हुई है। शीघ्र सीमा का कृत्रिम पांव लगेगा। शिक्षा संबंधी उनकी हर परेशानी को दूर किया जाएगा। मुझे गर्व है सीमा हमारे जिले जमुई की बेटी है।

स्कूल जाती सीमा का वीडियो
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago