Uncategorised

10 घरेलू उपाय अपनाएं सर्दी खासी को दूर भगाएं

NewsNLive Desk: जाड़े का मौसम शुरु हो गया है. बदलते मौसम के साथ सर्दी-जुकाम, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं बढ़ रही है. वैसे तो यह बीमारियां आम है मगर लोगों को काफी परेशान कर देती है. सांस लेने में भी तकलीफ होती है और हर समय थकान महसूस होता है. किसी काम में मन नहीं लगता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय हैं जिनसे आप जुकाम में राहत पा सकते हैं. आपके किचेन में कई ऐसे घरेलु उपाय है जिनसे खांसी-जुकाम को दूर भगाया जा सकता है. आइए योग और प्राकृतिक चिकित्सा के जानकार विनोद विश्वास से जानें 10 घरेलू उपाय……

  1. शहद, नींबू और इलायची का मिश्रण
    आधा चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची पाउडर और कुछ बूंद नींबू के रस की बूंदे डालिए. इस सिरफ का दिन में 2 बार सेवन करें.
  2. अधिक से अधिक गर्म पानी पिएं. गला साफ होगा.
  3. हल्दी वाला दूध जुकाम में काफी फायदेमंद होता है. रात को सोने से पहले इसे पीने से तेजी से आराम पहुंचता है.
  4. गर्म पानी और नमक से गरारा करने से काफी फायदा होता है. एक गिलास पानी में करीब एक चम्मच नमक मिला लें. इससे 5-10 मिनट गरारा करें.
  5. अदरक, तुलसी, काली मिर्च
    अपनी चाय में अदरक, तुलसी, काली मिर्च मिला कर चाय का सेवन कीजिए. इन तीनों तत्वों के सेवन से खांसी-जुकाम में काफी राहत मिलती है.
  6. अदरक को छोटे टुकड़ों में काटें और उसमें नमक मिलाकर खा लें.
  7. लहसुन को घी में भून लें और गर्म-गर्म ही खा लें.
  8. काली मिर्च
    आधा चम्मच काली मिर्च को देसी घी के साथ मिलाकर खाने से तुरंत आराम मिलता है.
  9. भाप लीजिए, आराम मिलेगा
    भाप लेने से भी तुरंत फायदा मिलेगा.
    भाप लेने के लिए एक बर्तन में पानी को उबाल लें. ऊपर से कपड़ा ओढ़ लीजिए और सांस लीजिए.
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

17 hours ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 day ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

5 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

5 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago