
Bharat varta desk: 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘कृष्ण पंखी’ उपहार भेंट किया। ये चंदन की लकड़ी से बना है और इसके किनारों पर कलात्मक आकृतियों के माध्यम से भगवान कृष्ण की विभिन्न मुद्राओं को दर्शाया गया है। यह राजस्थान की कलाकृति है जो चंदन की लकड़ी से बनी है।
‘पंखी’ को लोक कलाकारों ने पारंपरिक उपकरणों से बनाया है और इसके सबसे ऊपर हाथ से नक्काशी कर के मोर की आकृति बनाई गई है। मोर भारत की राष्ट्रीय पक्षी है। जापान के प्रधानमंत्री 2 दिनों की यात्रा पर भारत आए हैं। उन्हें भारत आने का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था। 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान किशिदा ने कहा कि हमारे दोनों देशों को खुले और मुक्त हिंद-प्रशांत के लिए प्रयास बढ़ाने चाहिए। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी टिप्पणी करते हुये कहा कि जापान और भारत मिलकर इस दिशा में लगातार काम करेंगे कि जल्द से जल्द युद्ध समाप्त हो जाए। जापान ने भारत में निवेश किए जाने की भी बात कही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान अगले पांच वर्षों में भारत में निवेश लक्ष्य को बढ़ाकर 5 ट्रिलियन येन या 3.2 लाख करोड़ रुपये कर देगा। भारत-जापान आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रगति समृद्धि और साझेदारी भारत-जापान संबंधों के आधार हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More