होलिका दहन को लेकर दूर करें कन्‍फ्यूजन, अचला नन्द तिवारी से जानें सही तिथि

Bharat Varta Desk : सनातन धर्म के पर्व-त्योहारों में होली का खास स्थान है। आम तौर पर इसके एक दिन पूर्व होलिका दहन या छोटी होली मनाई जाती है। लेकिन, इस बार होलिका दहन की तिथि को लेकर आम लोगों में ही नहीं, बल्कि पंडितों में भी मतभेद नज़र आ रहे हैं। कोई होलिका दहन के लिए 6 मार्च की शाम का समय अच्छा बता रहा है तो कोई 7 मार्च को सूर्योदय से पहले दहन करना ठीक बता रहा है। यह स्थिति भद्रा के कारण उत्पन्न हुई है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित रहता है। वहीं, होलिका दहन भी सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय के पहले ही करने का नियम है। ऐसे में अलग-अलग पंडित, होलिका दहन का अलग-अलग समय बता रहे हैं।

पटना ग्रामीण क्षेत्र पालीगंज के पंडित अचला नन्द तिवारी ने कहा कि 6 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी दोपहर बाद 3:56 बजे तक है। इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है। जो 7 मार्च के शाम 5:40 बजे तक रहेगा। 7 मार्च को सूर्यास्त से पहले ही पूर्णिमा समाप्त हो रहा है। भद्रा भी पूर्णिमा के साथ ही प्रारंभ होकर दोपहर बाद 3:56 बजे से शेष रात्रि 4:48 बजे तक (7 मार्च की सुबह) भोग कर रही है। भद्रा में श्रावणी और फाल्गुनी (होलिका दहन) वर्जित है। कहा भी गया है-
“भद्रायां द्वे न कर्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा,
श्राणवी नृपतिं हन्ति ग्रामं दहति फाल्गुनी।”

इसका अर्थ है कि श्रावणी के दिन भद्रा में राजा एवं फाल्गुनी के दिन भद्रा में होलिका दहन से ग्राम और देश का नाश होता है। अत: इस निर्णय के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 6 मार्च, सोमवार की देर रात्रि भद्रा के पश्चात 4:48 बजे (7 मार्च की सुबह) के बाद और सूर्योदय 6:11 बजे से पूर्व करना सही रहेगा।
8 मार्च को प्रतिपदा में होली मनाया जाएगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

5 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago