बड़ी खबर

होमगार्ड जवान ने की थाने में अंधाधुंध फायरिंग, मारा गया

मुंगेर संवादाता: मुंगेर जिले के बरियारपुर थाने में एक होमगार्ड जवान राइफल से अंधाधुंध फायरिंग करने लगा. फिर वह भी मारा गया. उसने खुद गोली मारी या जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसे लगी, इसकी छानबीन की जा रही है.यह देर रात की घटना है. बताया गया कि होमगार्ड जवान अचानक थाने पर पहुंचा और रुक रुक कर करीब 50 राउंड से अधिक फायरिंग की. उसे रोकने के लिए थाने की पुलिस कर्मियों ने भी गोलियां चलाई. पुलिसकर्मियों का यह भी कहना है कि रात के अंधेरे में यह पता नहीं चला कि वह होमगार्ड का जवान है. लगा कि कोई बदमाश है. इसलिए पुलिस को भी बचाव में गोलियां चलानी पड़ी. यह घटना रात 12 बजे से 3 बजे सुबह तक की बताई जा रही है. एसपी एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो बरियारपुर थाना पहुंच मामले की छानबीन कर रहे हैं. मृतक जवान जाहिद मुंगेर मुफसिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर का रहने वाला था. उसने अंधाधुंध गोलियां क्यों चलाई, इसकी भी छानबीन पुलिस अधिकारी कर रहे हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago