
Bharat varta desk:
बिहार की राजधानी पटना के सबसे बड़े होटल
मौर्या के मालिक के ठिकानों पर ED का छापा पड़ने की खबर मीडिया के सूत्रों ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी की प्रयागराज की टीम ने मौर्या के मालिक एसपी सिन्हा के ठिकानों को खंगाला है। खबरों के मुताबिक टीम ने होटल मालिक के आवास के साथ ही सीए के आवास पर भी छापा मारा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में होटल का कोई स्टाफ भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश के बड़े मामले का कनेक्शन जुड़ने के कारण होटल के मालिक ईडी के निशाने पर आ गए हैं। ईडी की टीम होटल में आने वाले , ठहरने वाले वाले लोगों, यहां होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी ले रही है। होटल से होने वाली कमाई के बारे में भी पता किया जा रहा है। हालांकि अभी तक ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
तेजस्वी से 8 घंटे पूछताछ
उधर दूसरी ओर जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में कल बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सीबीआई ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में 8 घंटे तक पूछताछ की वहीं दूसरी ओर इसी मामले में राज्य सभा सदस्य और लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती से ईडी कार्यालय में 6 घंटे तक पूछताछ हुई।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More