
Bharat varta desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लेवाना होटल में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई है। यह होटल लखनऊ के हजरतगंज इलाके में है। इसमें कई लोगों के झुलसने की खबर है तो कई फंसे हुए हैं। लोगों को खिड़कियों से निकाला जा रहा है। खिड़कियों के शीशे तोड़े जा रहे हैं ताकि लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। आग बुझाने के लिए आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां आई हुई हैं। यह होटल लखनऊ के सबसे अधिक पॉश इलाके में है। लखनऊ स्टेशन से इसकी दूरी मात्र 10 मिनट की है। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। फिलहाल लोगों को सुरक्षित निकालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More