
Bharat varta desk: हैदराबाद में 18 साल बाद आज से भाजपा की राष्ट्र कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने वाले हैं। बैठक का लक्ष्य दक्षिण भारत के चुनाव में भाजपा को मजबूती देना, तेलंगना और दूसरे प्रदेशों में संगठन का विस्तार करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्बोधन के साथ भाजपा इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर हमलावर है।
कार्यकारिण की बैठक के पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने मुख्यमंत्री के बारे में कहा कि वह 3000 दिन से अधिक के अपने कार्यकाल में 30 घंटे के लिए भी कार्यालय नहीं गए हैं। प्रदेश और जनता से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने अपना सारा समय व्यक्तिगत कामों में बिताया है।
तेलंगाना में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। भाजपा का सारा ध्यान चुनाव जीतने को लेकर है। बैठक शुरू होने के 1 दिन पहले यानी 1 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां रोड शो किया है। कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन यानी 3 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे जिसमें 35000 बूथ कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है। 119 विधानसभा वाले इस प्रदेश में भाजपा मजबूत ताकत बनने की पुरजोर कोशिश में है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More