
Oplus_131072
Bharat varta Desk
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 74 सीटों की रिजल्ट जारी कर दिया है। इनमें जेएमएम को 31 सीट, कांग्रेस को 15, राजद को 4 और सीपीआई को 2 सीट मिली हैं। वहीं एनडीए के बीजेपी को 19 सीट, आजसू और लोजपा रामविलास को एक एक सीट पर जीत मिली है। वहीं राज्य में अकेले चुनाव लड़ने वाली झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा – जलकम को भी एक सीट पर जीत मिली है। इंडिया गठबंधन के शानदार जीत के पीछे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करिश्माई नेतृत्व है। उन्होंने चुनाव परिणाम आने के बाद एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अपने बच्चों केसाथ दिख रहे हैं।
हेमंत सोरेन ने जीत दर्ज करने के बाद अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत के लिए राज्य की जनता को बधाई। उन्होंन कहा कि कुछ जगहों पर वोटों की गिनती चल रही है। आप सभी को पता है कि यहां इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा चली। यहां इंडिया गठबंधन का बेहतरीन प्रदर्शन होता दिख रहा है। राज्य के मतदाताओं को, इस राज्य की आधी आबादी को, नौजवानों को, महिलाओं, पुरुषों किसानों, मजदूरों सभी जाति-धर्म के लोगों ने वोट दिया। इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं और उनका आभार प्रकट करता हूं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More