
रांची भारत वार्ता संवाददाता-झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए महुआ माझी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज उनके नाम की घोषणा की। 31 मई को अपना पर्चा दाखिल करेंगी। महुआ जानी-मानी साहित्यकार हैं। उन्होंने दो बार चुनाव भी लड़ा है मगर जीत नहीं पाईं हैं। राज्यसभा उम्मीदवार के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी का नाम भी चल रहा था। मगर हेमंत सोरेन ने किसी कार्यकर्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था।
मालूम हो कि झामुमो ने यह सीट किसी भी सूरत में कांग्रेस को नहीं देने की बात कही थी। कांग्रेस भी इस सीट को लेने के लिए अड़ी हुई थी। शनिवार रात सोनिया गांधी और हेमंत सोरेन की मुलाकात हुई थी। सोनिया गांधी को समझाने में हेमंत सोरेन कामयाब रहे। सीट झामुमो के खाते में चली गई।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More