बड़ी खबर

बिहार में 7 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

पटना : बिहार में पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 7 अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी के पद पर तैनात किया है। लोढ़ा को हाल ही में मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के पद से हटाकर वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया था। 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार को स्पेशल ब्रांच का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी नवल किशोर को पुलिस उपमहानिरीक्षक एससीआरबी पटना के पद पर तैनात किया गया है। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा स्पेशल ब्रांच के पद पर तैनात किया गया है। जबकि 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेकानंद को पुलिस उप महानिरीक्षक पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के पद पर तैनाती दी गई है। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी निलेश कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पटना के पद पर तैनात किया गया है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक निरीक्षण के पद पर तैनात किया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

8 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

24 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago