
Bharat varta desk:
जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट कल सुनवाई करेगा। हेमंत की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने हस्तक्षेप याचिका दायर की थी। दोपहर 12 बजे रखने का आग्रह किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने कहा कि मामले की अर्जेंसी प्रतीत नहीं होती है। इसलिए मामले की सुनवाई कल होगी। सूत्रों के मुताबिक, ED हेमंत सोरेन को दोपहर में स्पेशल कोर्ट में पेश कर सकती है। गिरफ्तारी के बाद रात में ईडी कार्यालय में रखा गया है। बताया जा रहा है कि ईडी कोर्ट से हेमंत सोरेन को 15 दिनों तक रिमांड पर देने का अनुरोध कर सकती है।
इधर, मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता और अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई है। इसकी लिस्टिंग कल की गई है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More