
Bharat Varta Desk: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मिलेगा। पार्टी के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन के ऐलान के बाद एनडीए उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत की ओर अग्रसर हो गईं हैं।
इसके पहले महागठबंधन में शामिल रहे महाराष्ट्र के शिवसेना ने भी 2 दिन पहले द्रौपदी को समर्थन का ऐलान कर दिया था। बता दें कि एनडीए गठबंधन के अलावे राज्य के कई क्षेत्रीय दलों ने जैसे उड़ीसा में बीजू जनता दल , वाईएसआरसीपी (YSRCP), बसपा, अन्नाद्रमुक (AIADMK), जद (एस), तेलुगू देशम पार्टी (Telugu Desam Party), शिरोमणि अकाली दल, जैसे क्षेत्रीय दलों के समर्थन के साथ राष्ट्रपति पद के लिये द्रौपदी मुर्मू की वोट हिस्सेदारी करीब दो-तिहाई पहुंच सकती है। नामांकन के समय उनके पक्ष में 50 फीसदी वोट का अनुमान था जो अब करीब- करीब 60 फीसदी से ज्यादा हो गया है। बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी बहुत ही कमजोर दिख रही है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More