
सेंट्रल डेस्क
हिस्ट्रीशीटर और बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर उत्तर प्रदेश और पंजाब सरकारों में ठन गई है. पंजाब सरकार विधायक को उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपने के लिए तैयार नहीं है.
पंजाब के जेल प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि जेल में बंद विधायक बीमार हैं. जेल प्रशासन के अनुसार विधायक उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अवसाद, पीठ दर्द और त्वचा की बीमारी से ग्रस्त हैं.पंजाब सरकार ने हलफनामे में उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए कहा है कि वह चिकित्सकों के अनुसार की काम कर रही है.
इसके पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि विधायक के खिलाफ. यूपी में कई संगीन मामले दर्ज हैं. लेकिन पंजाब सरकार एक साधारण मामले में उन्हें 2 साल से अपने यहां जेल में रखे हुए है. इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न मामलों में सुनवाई के लिए 33 बार विधायक को लाने के लिए गाड़ियां पंजाब भेजी मगर पंजाब जेल प्रशासन ने उन्हें भेजने से मना कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका पर पंजाब सरकार से 2 सप्ताह में जवाब देने को कहा था . पंजाब सरकार के जवाब मिलने के बाद अब 8 फरवरी को कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More