दिल्ली संवाददाता : दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई मारपीट, तोड़फोड़ बवाल के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को नसीहत दी है कि हिंसा से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है. उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील किया है कि किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस ले . गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में कई जगह हिंसा हुई है. इसमें किसानों के साथ-साथ पुलिस वालों को भी काफी चोटें आई है. आईटीओ के पास ट्रैक्टर दौड़ा रहे किसान की मौत हो गई है. किसान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है . किसानों ने मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया है. कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें किसान पुलिसवालों की पिटाई कर रहे हैं या उन्हें मारने के लिए दौड़ा रहे हैं. सुरक्षाकर्मियों ने भी किसानों को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह लाठी चार्ज किए और आंसु गैस के गोले छोड़े. किसानों ने लाल किले पर पहुंचकर अपना झंडा फहरा दिया है. ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि….
, ‘हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है.चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा.देशहित के लिए कृषि-विरोधी कानून वापस लो’
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More