
दिल्ली संवाददाता : किसानों ने ट्रैक्टर रैली के नाम पर आज दिल्ली में जमकर उत्पात मचाया . सारे नियम कानूनों का धज्जियां उड़ाते तोड़फोड़ मचाते किसान लाल किले पर पहुंचे और झंडा फहराया. इस दौरान किसानों ने कई जगह बैरिकेडिंग ध्वस्त कर दिया. डीटीसी के बसों में तोड़फोड़ मचाई.
लाल किले की ओर बढ़ रहे ट्रैक्टर रैली में शामिल किसानों और पुलिस के बीच कई बार जमकर मारपीट और हंगामे हुए . पुलिस को उन्हें रोकने के लिए कई जगह आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठियां चलानी पड़ीं मगर कहीं किसानों की रैली नियंत्रित नहीं हुई. प्रशासन ने नियमों के साथ रैली निकालने की अनुमति दी थी मगर किसी नियम का पालन नहीं किया गया है. दिल्ली बॉर्डर के तीन स्थानों से निकली रैलियां जिन जिन इलाकों से गुजरी, डर से से बाजार बंद हो गए. कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर देने पड़े हैं.किसानों की उग्रता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने लाल किले की सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके लिए पहले तो मंत्रालय ने 12 सीआरपीएफ कंपनियां भेजी थी और अब 22 कंपनियों को फिर से भेजा गया है.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More