
Bharat varta desk:
पटना जिला में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और लोगों की जानें जा रही हैं। अनियंत्रित ढंग से चलाई जा रहीं बड़ी गाड़ियों की चपेट में आकर लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। दरअसल अनियंत्रित ढंग से चलाई जा रही गाड़ियों पर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। इसीलिए नियमों को ताक पर रखकर बड़ी गाड़ी चलाने वाले छोटी गाड़ियों और पैदल चलने वालों को लगातार ठोक रहे हैं।
रविवार की रात सरमेरा-दनियावां-एन एच-78 पर शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एमनबिगहा गांव के समीप एक बाइक पर सवार एक महिला और दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दर्दनाक दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। तीनों की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के गौरी पुनदह गांव निवासी पंकज राउत (26 वर्ष), सुदामा कुमार (20 वर्ष) एवं रीता देवी (50) के रूप में हुई। तीनों एक ही परिवार के थे। वे लोग शादी के लिए लड़की देख कर घर आ रहे थे। धक्का मार कर बड़ी गाड़ी का चालक फरार हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया है।
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More