
पटना भारत वार्ता संवाददाता: बिहार सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ चुन-चुन कर कार्रवाई कर रही है। अबकी बार निशाने पर आए हैं हाजीपुर के श्रम अधिकारी। उनके घर नोटों के इतने अधिक बंडल मिले की गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है।
श्रम अधिकारी के हाजीपुर के अलावे पटना पटना और मोतिहारी के ठिकाने पर भी निगरानी रेड किया है। पटना के दीघा क्षेत्र के महावीर कॉलोनी स्थित आवास से बोरी में भरे रुपये मिले हैं. बताया जा रहा है कि 2 करोड़ से अधिक राशि केवल बैग और बोरी से जब्त की गई है.
लेबर इंफोर्समेंट ऑफिसर दीपक कुमार के पटना स्थित आवास पर बोरों में भरे हुए नोट मिले हैं।
बताया जा रहा है कि बैग और बोरे से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक नोट पाए गए हैं। मशीनें मंगाकर नोटों की गिनती की जा रही है। निगरानी विभाग के सूत्रों ने बताया कि हाजीपुर के पहले श्रम अधिकारी कैमूर जिले में चेक पोस्ट पर तैनात थे। वहां उन्होंने जमकर कमाई की थी। उनके आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई तो सही पाया गया उसके बाद छापेमारी की कार्रवाई हो रही है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More