बड़ी खबर

हाजीपुर के जिम ट्रेनर ने राजस्थान की लड़की को भगाकर की शादी, लड़की बोली- बीजेपी सांसद की बहन हूं ,जान पर खतरा है


Bharat varta desk:
पटना में डॉक्टर की पत्नी से संबंधों को लेकर जहां एक जिम ट्रेनर चर्चा में है वही दूसरी और हाजीपुर के रहने वाला जिम ट्रेनर भी अपने प्रेम प्रसंगों को लेकर सोशल मीडिया में छाया हुआ है।‌ जिम ट्रेनर राजस्थान से लड़की को भगाकर हाजीपुर ले आया और शादी कर ली। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो डालने के बाद प्रेमी जोड़ा शनिवार की देर रात हाजीपुर के नगर थाने पहुंचा और दोनों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं इस मामले में अब राजस्थान की पुलिस भी उनकी तलाश में बिहार के हाजीपुर पहुंची है।
बताया जाता है कि युवती कनिका सोनी राजस्थान के हनुमानगढ़ की रहने वाली है। उसका कहना है कि उसने 14 सितंबर को ही जिम ट्रेनर से शादी कर ली है। जिम ट्रेनर का नाम लक्की है। लड़की ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो डाला है उसमें वह कह रही है कि वह शादी करके काफी खुश है। वीडियो में वह आगे के बता रही है कि उसका भाई निहाल चंद मेघवाल राजस्थान के गंगानगर से सांसद है। पॉलीटिकल पावर के कारण उसे पुलिस से परेशान करवाया जा रहा है। उसने शादी का दस्तावेज शेयर करते हुए सांसद भाई से बचाने की गुहार लगाई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

14 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago