अपराध

सोनू सूद पर कसा शिकंजा: 20 करोड़ की टैक्स चोरी, ₹65 करोड़ की फर्जी बिलिंग, ₹175 करोड़ का लेनदेन, 11 लॉकर जब्त


Bharat varta desk:
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद द्वारा 20 करोड़ से अधिक की आयकर चोरी ने फिल्मी जगत में खलबली मचा दी है। आयकर की छानबीन जारी है।
आईटी विभाग ने सोनू सूद से जुड़ी जगहों पर तलाशी के बाद 2.1 करोड़ रुपये का अवैध विदेशी दान, 65 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन, जयपुर स्थित एक इंफ्रा फर्म के साथ 175 करोड़ रुपये के सर्कुलर लेनदेन का दावा किया है। उनके चैरिटी फाउंडेशन, एक एनजीओ जिसे सोनू सूद चलाते हैं, उसे 2.1 करोड़ का विदेशी चंदा अवैध रुप से हासिल हुआ है। आईटी विभाग ने मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुरूग्राम समेत कुल 28 जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया।
बताया जा रहा है कि कई कंपनियाँ तो छापेमारी में ऐसी निकलकर आई हैं, जिन्होंने अपने चपरासियों को बोगस कंपनियों का डायरेक्टर बना रखा था। कानपुर में फर्जी इनवॉइस जारी करने वाली कंपनी रिच ग्रुप और रिच उद्योग के मालिकों द्वारा यह कारनामा किया गया है।
सोनू सूद द्वारा लखनऊ के इन्फ्रास्ट्रक्चर समूह में निवेश के लिए भी रिच समूह की मदद से फर्जी बिल जारी किए गए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

12 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago