
Bharat Varta Desk : कोरोना काल में रैली और सभा में भीड़ जुटाने को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेलागावी के पुलिस कमिश्नर को काफी फटकार लगाई और पूछा कि भाजपा की चुनावी रैली में शामिल होने वाले लोगों और अमित शाह पर केस क्यों नहीं दर्ज किया? एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 17 जनवरी को बेलागावी के स्टेडियम में गृह मंत्री अमित शाह की रैली में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की. मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका और सूरज गोविंदराज की खंडपीठ ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि इस रैली में हजारों लोग जमा हुए थे. कोरोनावायरस सुरक्षा के नियमों की धज्जी हुई थी. उसमें आप कहां थे. कोर्ट ने इसकी पहली सुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर को जवाब देने को कहा था लेकिन इस सुनवाई में पुलिस कमिश्नर के जवाब से कोर्ट संतुष्ट नहीं था. कोर्ट ने उनके जवाब को लापरवाही का नमूना बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More