
रांची ,भारत वार्ता संवाददाता
झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज महिला थाना की थानेदार रूपा तिर्की की आत्महत्या मामले में सुनवाई करते हुए उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षा देने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। रूपा के माता-पिता ने इस घटना को हत्या बताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका की वर्चुअल सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को कहा कि सरकार रूपा के परिवार वालों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराए। सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस घटना की जांच के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में एक आयोग का गठन किया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि सीआरपीसी में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। इस पर 29 जुलाई को कोर्ट फिर सुनवाई करेगा।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More