
Bharat varta desk: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बुधवार की देर रात विवाह से पहले हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान 20 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे कुएं में गिर गए। इस हादसे में 13 महिला, युवती व बच्चियों की मौत हो गई है। शेष की हालत गंभीर है। गांव में मातम का माहौल है। कई परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों परिवारों को ₹4-4 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।
कैसे हुई घटना
नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा की शादी को लेकर बुधवार की देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब डालकर बंद किया गया था। रस्म अदायगी के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़ी हो गई। अचानक स्लैब टूट गया और उस पर खड़े सभ कुएं में समा गए। कुआं काफी गहरा है।
इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंची और सबको निकालना शुरू किया। करीब 2 दर्जन से अधिक महिला और बच्चियों को निकाला गया। सबको अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें डॉक्टरों ने 13 महिला और लड़की व बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल का दृश्य देखकर लोग जोर जोर से रो रहे थे। अस्पताल परिसर में क्रंदन का दृश्य देखकर कई लोग बेहोश होकर भी गिर गए। घटना पर कई वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बचाव और राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More