
Oplus_131072
ElBharat varta desk: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी है. हरियाणा के रुझानों में बीजेपी हैट्रिक लगाती दिख रही है.हरियाणा के रुझानों में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. हरियाणा चुनाव में राहुल गांधी ने जलेबी फैक्ट्री की बात कही थी और बीजेपी समर्थकों ने मजाक बनाया था, आज सुबह कांग्रेस मुख्यालय पर हरियाणा से जलेबी बांटी गई. अब जवाब में जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पर जलेबियां बांटी जाएंगी. 1.31 मिनट पर बीजेपी रुझानों में 48 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों की मानें तो बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाती दिख रही है. हरियाणा में आप और जेजेपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा. रुझानों में दोनों का खाता नहीं खुला है. उधर, जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस गठबंधन (52 सीटों पर आगे) बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन यहां भी बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 27 सीटों पर आगे चल रही है. महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी की हालत खराब दिख रही है, वह सिर्फ 2 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More