Uncategorised

हत्या, अपहरण, रंगदारी से कांप उठा बिहार, छठ पर्व के मौके पर अपराधियों ने मचाया तांडव


पटना। बिहार में अपराधी बेकाबू हो गए हैं। 2 दिनों में करीब 10 हत्याएं हुई। कहीं अपराधियों ने विधायक से ही रंगदारी की मांग कर दी तो कहीं फिरौती के लिए किसी को उठा लिया। यह पहली बार हुआ कि छठ के दिन भी ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाएं हुई।

आज जहां बदमाशों ने बेगूसराय के व्यवसायी पुत्र का अपहरण कर एक करोड़ फिरौती मांगी है वहीं दूसरी ओर नरकटियागंज के विधायक रश्मि वर्मा को 40 लाख रंगदारी नहीं देने पर जान से मार डालने की धमकी दी है। पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने सरेआम मुजफ्फरपुर में बैंक के कैश वैन को लूट लिया और उसके कर्मचारी को गोली मार दी। नालंदा में जहां युवक को गोली मार दी गई वहीं गोपालगंज में अपराधिक घटनाओं में 8 लोग घायल हो गए।

कल छठ पर्व के मौके पर भी अपराधियों ने बिहार में तांडव मचाया। अलग-अलग शहरों में 3 लोगों की हत्या कर दी गई है। हाल के दिनों में जेल से छूटकर आए एक अपराधी ने छपरा में छठ घाट पर धड़ाधड़ फायरिंग कर दी जिससे 3 लोग घायल हो गए।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago