
बेंगलुरु: करोड़ों रुपए के आई-मॉनेटरी एडवाइजरी (IMA) घोटाला मामले में कर्नाटक के पूर्व कांग्रेस मंत्री रोशन बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने IMA घोटाला मामले में उनसे पूछताछ की। इसके बाद रविवार को ही भौतिक साक्ष्य के आधार पर रोशन बेग को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने रोशन बेग को सीबीआई की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि कर्नाटक स्थित आईएमए और इसके समूह संस्थाओं द्वारा संचालित बहु-करोड़ पोंजी योजना (IMA) ने कथित तौर पर लाखों लोगों को निवेश के इस्लामी तरीकों का उपयोग करके उच्च रिटर्न का वादा कर ठगी किया था।आईएमए के सह-संस्थापक मोहम्मद मंसूर खान ने अपनी गिरफ्तारी के समय आरोप लगाया था कि बेग ने उनसे 400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी और उन्हें महंगी कार और गहने उपहार में देने के लिए मजबूर किया था। हालांकि उस समय रोशन बेग ने मंसूर खान को आरोपों का सख्ती से खंडन किया और दावा किया था कि हज सुविधा केंद्रों को कुछ दान के अलावा, उन्होंने कोई पैसे स्वीकार नहीं किए। बताया जाता है कि 51,500 से अधिक जमाकर्ताओं ने आईएमए और इसके कई सहायक कंपनियों द्वारा पोंजी स्कीम में 2,500 करोड़ रुपए गंवा दिए थे।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More